Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बसौटिया नदी में बही युवती का शव गौला नदी में मिला, विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंचे मौके पर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  बीते दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बडौन के तोक बसोटिया में 50 वर्षीय तुलसी देवी घर के पास ही घास काटने गई थी। जब देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। सुबह जब ग्रामीण महिला को ढूढ़ने निकले तो घर के कुछ दूर महिला के चप्पल और दराती मिली तो ग्रामीणों ने महिला के बसोटिया नदी में बहने की आकांशा जताई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। इसके बाद विधायक कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता कर एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर टीम के साथ मिलकर दिन भर नदी में रैसक्यू अभियान चलाया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

आज वहां से करीबन 40 से 50 किमी दूर आज सुबह तुलसी देवी का शव हल्द्वानी के बनभूलपूरा के पास गौला नदी में मिला। सूचना पर विधायक कैड़ा मौके पर पहुंचे। पानी के तेज बहाव के बीच से तुलसी देवी का शव बाहर निकाला। विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा मद से उचित मुआवजा देने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉