राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर बीजेपी आगे, 27 साल बाद दिल्ली क भाजपा के सत्ता में वापसी के आसार

नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। पिछले 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है।  रुझानों को देखते हुए भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और जीत पर स्पीच देंगे। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 सीएम बनाए थे।

रुझानों में आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 1800 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। दिल्ली दंगों वाली मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 42 हजार वोटों से आगे हैं। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली अंतिम सांस

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। 2020 में केजरीवाल तीसरी बार सीएम बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को सीएम बनाया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉