Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर नैनीताल जिले की सीमा पर  टांडा रोड में एक कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन से धुंआ उठने लगा और दोनों वाहनों में आग लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल विभाग सिडकुल और हल्द्वानी से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कार सवार सहित पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार  एक कार हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। कार जैसे ही टांडा रेंज पास पहुंची, तभी सामने की ओर से आ रही पिकअप कार के बीच टक्कर हो गई और दोनों वाहनों में आग लग गई। कार सवार चार लोग और पिकअप चालक अपने वाहनों से उतरकर दूर चले गए। सिडकुल पंतनगर अग्निशमन अधिकारी चंदन राम फायर यूनिट के तीन वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ ही मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में पांचों लोगों को मामूली चोटें आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉