Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में तेज बारिश ओलावृष्टि और आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट  बदली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने की संभावना है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार जताए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम के बिगड़े रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और अचानक मौसम बदलने की स्थिति को देखते हुए सावधान रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉