उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड परिवहन की 100 नयी बसों को जनता को किया समर्पित, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Ad

देहरादून:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसों को जनता को समर्पित किया। इस दौरान 10 एसी और 2 स्लीपर अनुबंधित बसों का भी शुभारंभ किया गया।

Ad

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” और सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले परिवहन निगम के कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को और सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी, साथ ही राज्य की आर्थिक, सामाजिक औरपर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दुर्गम और पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में मजबूत परिवहन व्यवस्था नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: मसूरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में पिथौरागढ़ के रहने वाले युवक की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार परिवहन निगम को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। अब तक 13 से अधिक नए बस अड्डों और कार्यशालाओं का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 14 अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें चार आईएसबीटी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुट आये आमने-सामने, विवाद में 22 साल के छात्र की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

उन्होंने बताया कि निगम की बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, ई-टिकटिंग, फ्लीट मॉनिटरिंग और समयबद्ध मेंटेनेंस जैसी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि होगी। सरकार ने निगम कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीए वृद्धि, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन और नई भर्तियों के माध्यम से मैनपावर की कमी दूर करने के कदम भी उठाए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा ‘काऊ’, सविता कपूर, परिवहन निगम की एमडी एवं अपर सचिव रीना जोशी सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉