Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा, निशानेबाजी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाकर किया उत्साहवर्धन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समापन कार्यक्रम हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की पूर्व तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टेडियम के ऑडिटोरियम में अधिकारियों के साथ बैठक कर समापन समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है इस समापन कार्यक्रम को भव्यता से सम्पन्न करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, दर्शक दीर्घा, और अन्य सभी सुविधा बेहतर हों इसका विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत सभी प्रतियोगिताएं उत्तराखंड राज्य के भीतर ही सम्पन्न हुई, राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ा, इस हेतु सभी इंफ्रास्ट्रक्चर यहाँ तैयार किया गया। आने वाले समय में राज्य के युवाओं को इसका बेहतर लाभ प्राप्त होगा और यहाँ के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड राज्य 25 स्थान पर था आज पदक जीतकर 7 वें स्थान पर है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: 28 और 29 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने फैनसिंग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने निशानेबाजी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुये उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद के अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, एशियन फैनसिंग फैडरेशन के महासचिव राजीव मेहता, सचिव खेल अमित सिन्हा, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी डा. योगेन्द्र रावत, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, निदेशक खेल प्रशान्त आर्या, ले. जनरल (सेनि) हरपाल सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉    धूमधाम से मनाया"शौर्य दिवस समारोह" महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

केन्द्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल 14 फरवरी को अपराह्न 3:10 बजे बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 3:40 बजे आर्मी हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे जहां से गृहमंत्री श्री शाह कार द्वारा प्रस्थान कर 4 बजे अन्तर्राष्टीय स्पोर्टस काम्लेक्स गौलापार पहुंचकर 38वें राष्टीय खेलों के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। श्री शाह 5:25 बजे गौलापार हैलीपैड से बरेली एयरपोर्ट को रवाना होंगे। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान ने दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉