उत्तराखण्डनैनीताल

क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस कार्यक्रम

Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल रोड स्थित क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, क्रिसमस ट्री और झालरों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के संदेशों पर आधारित गीत और प्रार्थनाएँ प्रस्तुत कीं। इसके बाद छात्रों द्वारा क्रिसमस कैरोल, नृत्य, नाटिका एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांता क्लॉज़ की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों को उपहार वितरित कर खुशियाँ बाँटीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉