Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दून अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़खानी, कमेटी ने मामले की जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- यहां दून अस्पताल में एक महिला नर्स के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले को सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी एंड ग्रीवेंस एड्रेसल को सौंपा गया है। कमेटी मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़िता के मुताबिक उसके साथ काम करने वाला पुरुष नर्सिंग अधिकारी उसके कमरे के बाहर से उसे छिपकर देख रहा था। इसके अलावा आरोपी ने उसे अश्लील मैसेज भी भेजे। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता अस्पताल के एमएस के पास पहुंचे और उन्होंने शिकायती पत्र दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को सैक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी एंड ग्रीवेंस एड्रेसल को सौंपा है। अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉