Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

निगम पार्षद ने युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, क्षेत्र में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। रामपुर रोड क्षेत्र में एक निगम पार्षद ने जज फार्म निवासी एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष भी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर: 22 जुलाई से होगी सुधार परीक्षा, हाई स्कूल और इंटर में फेल हुए छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर पास होने का मिलेगा अवसर
Ad

बताया जा रहा है कि गोली लगने से मृत युवक का नाम नितिन है।  जांच में हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुई आपसी लड़ाई बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य कर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 119 अधिकारियों का स्थानांतरण, नयी तैनाती में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉