Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

रेलवे ट्रैक पर रखी थी सरिया, चढ़ गई देहरादून एक्सप्रेस, लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक हादसा टला

देहरादून। काठगोदाम से देहरादून आ रही 14119 देहरादून एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे 15 फीट लंबे सरिया पर चढ़ गई। इंजन के नीचे तेज आवाज आने और चिंगारी उठने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे देहरादून आ रही थी। ट्रेन जैसे ही डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची लोको पायलट अनुज गर्ग को इंजन के नीचे तेज आवाज सुनाई दी।
खतरे का अंदेशा होते ही उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन रोक दी उन्होंने अपने असिस्टेंट के साथ नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे करीब 15 फीट लंबा और तीन सूत मोटा सरिया पड़ा हुआ था। किसी तरह सरिया निकालकर किनारे कर दिया गया और ट्रेन को सुरक्षित वहां से देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। साथ ही मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के साथ ही आरपीएफ को दी गई। रेलवे की ओर से डोईवाला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कालाढूंगी, क्षेत्र के विकास के लिए की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलने का ऐलान
Ad

हाल ही में देशभर में कई स्थानों पर ट्रेन पलटाने की साजिश के तहत सिलिंडर, ड्रम आदि रखकर रेलवे लाइन अवरुद्ध करने की साजिशें हुई हैं ऐसे में इस घटना पर जीआरपी और पुलिस अलर्ट हो गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि आखिरकार सरिया रेलवे पटरी पर कैसे आया। बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई वहां आसपास निर्माण भी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

ट्रैक पर सरिया होने के पीछे यह भी कारण हो सकता है कि कुछ लोग सरिया लेकर जा रहे हों और एक सरिया ट्रैक पर छूट गया हो। दूसरी आशंका यह भी है कि हो सकता है किसी ने सरिया को जानबूझकर वहां रखा हो। पुलिस और जीआरपी ने हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉