Medical
उत्तराखण्ड

वेतन समय से न मिलने पर शिक्षक हुए नाराज, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, शीघ्र वेतन जारी करने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक ने कहा है कि अप्रैल माह आधे से अधिक निकल जाने के बाद भी मार्च के वेतन का अभी तक कोई पता नहीं है। खास बात यह है की बजट उपलब्ध होने के बाद भी अभी तक वेतन कार्मिकों के खातों में नहीं आया है। जिसको लेकर शिक्षकों एवं कार्मिकों मैं रोष व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षकों का कहना है कि जहां एक ओर घर का आम बजट होता है, वहीं दूसरी ओर अप्रैल माह में नए शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने से बच्चों का प्रवेश, उनकी एडमिशन फीस, कॉपी किताबें, यूनिफॉर्म सहित मकान एवं गाड़ी की ईएमआई, बीमारी का खर्च आदि जिम्मेदारियां होने से पूरा हिसाब गड़बड़ा जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज तिवारी ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सहित शासन एवं विभाग के आला अधिकारियों को पत्र भेज कर शीघ्र वेतन जारी करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

इसके साथ ही वेतन में देरी को लेकर यह प्रश्न  है कि आखिर इस देरी के लिए जिम्मेदार कौन है

प्रांतीय तदर्थ समिति उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सदस्य मनोज तिवारी कहते हैं कि वेतन भोगी कर्मचारी एवं शिक्षक पूर्णतया अपने वेतन पर आश्रित होता है। ऐसे में इतने लंबे समय तक वेतन नहीं मिलने से उनका पूरा बजट प्रभावित हो जाता है। वेतन हमेशा समय से जारी होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉