Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

हादसा: मैगी बनाते समय छोटे एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद लगी आग, पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, प्राथमिक उपचार के बाद बरेली किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिमला बहादुर में आज  शनिवार सुबह एक घर के कमरे में मैगी बनाते समय छोटे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से पिता और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक शिमला बहादुर निवासी नितेश ममगाई अपने बच्चों आदि (9) और इशिका (11) के साथ रहते हैं। बताया गया कि शनिवार सुबह नितेश अपने बच्चों के लिए कमरे में मैगी बना रहे थे। इसी दौरान छोटे एलपीजी सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। कमरे में गैस फैलने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

आग इतनी तेजी से भड़की कि नितेश और उनके दोनों बच्चे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे पिता व दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, शरीर के कई हिस्सों में गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बताई गई। बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने नितेश और दोनों बच्चों को बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर बरेली रवाना हो गए, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग

घटना की जानकारी मिलने के बाद रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से हादसे की जानकारी ली। मेयर ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के साथ ही परिजनों को बेहतर उपचार के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इधर, हादसे को लेकर दमकल विभाग का कहना है कि उसे घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली। एफएसओ महेंद्र चंद्र ने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि, बाद में शिमला बहादुर क्षेत्र के एक मकान में आग की चपेट में आने से तीन लोगों के झुलसने की जानकारी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉