Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन किये सीज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  संभाग में  4 से 6 अगस्त तक ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड/अनाधिकृत लाइट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया । इस अभियान में 967 वाहनों के चालान किए तथा 113 वाहनों को सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

चेकिंग अभियान में ब्लैक फिल्म लगाने पर 111, अनाधिकृत लाइट लगाने में 163, अल्टरेशन मे 20, हूटर लगाने के अभियोग में 4 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त फिटनेस प्रस्तुत न करने में 65, परमिट अभियोग में 40, इंश्योरेंस में 88, प्रदूषण प्रमाण पत्र में 69, डीएल में 132, सीट बेल्ट में 47, बिना हेलमेट में 286, यात्री वाहनों में ओवरलोड में 28, भार वाहनों ओवरलोड मे 49 तथा अन्य अभियोग में 512 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चैकिंग अभियान हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर एवं टनकपुर उप संभागों में संचालित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

चेकिंग अभियान हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी  पवन कुमार, जगदीश चंद्र, गोविंद, रामनगर उप संभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव, काशीपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी  नंदन आर्य, पंकज श्रीवास्तव, काशीपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य,  सचिन कुमार,  अनिल कुमार, रुद्रपुर उप संभाग में परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल,  सुनेजा, तारकेंद्र वैष्णव, आशुतोष डिमरी, टनकपुर उप संभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी के द्वारा संचालित किया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉