Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने हल्द्वानी शहर के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, आपातकालीन निकास द्वारों पर मिला किराने का सामान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग ने हल्द्वानी शहर के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान के अंतर्गत रिलायंस स्टोर, विशाल मेगा मार्ट तथा ज़ूडियो स्टोर, हल्द्वानी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर प्रणाली, आपातकालीन निकास द्वारों, निकासी संकेतों और अग्निशमन हेतु रिज़र्व पानी की टंकियों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कई गंभीर खामियाँ पाई गईं, जैसे कि अग्निशमन उपकरणों का अनुपलब्ध होना, आपातकालीन निकास मार्गों का अतिक्रमण, वांछित दिशा-संकेतों की कमी, तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

विशेष रूप से रिलायंस स्टोर और विशाल मेगा मार्ट में आपातकालीन सीढ़ियों पर किराना सामग्री का भंडारण पाया गया, जो आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी में गंभीर बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसके अतिरिक्त, विशाल मेगा मार्ट में प्रमुख अग्नि सुरक्षा उपायों का गंभीर उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सभी निरीक्षित प्रतिष्ठानों को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने हेतु सुधारात्मक नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि उल्लंघन जारी रहा और समय पर सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित परिसर को सील करने की संस्तुति निरीक्षण टीम द्वारा की जाएगी। यह कार्रवाई उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा नियमावली एवं नेशनल बिल्डिंग कोड के अंतर्गत की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

यह निरीक्षण अभियान नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी गौरव किरार के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, नगर निगम तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉