Medical
उत्तराखण्ड

पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, दो स्मैक तस्करों को धर दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद नैनीताल  में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।इसी क्रम में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही स्कूटी से अवैध शराब ले जा रहे युवक को भी धर दबोचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस चेकिंग के दौरान रेलवे प्लेटफार्म के  चोरगलिया फाटक की तरफ से गफूर बस्ती से 02 युवकों के कब्जे से स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में क्रमशः 195/24 व 196/24 धारा- 08/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आशिक उर्फ भोंदू पुत्र एजाज अहमद निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा उम्र 35 वर्ष और मोहम्मद उर्फ रानू निवासी लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 10.01 ग्राम, 08.16 ग्राम कुल 18.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई वीरेंद्र चंद, एसआई शंकर नयाल, कांस्टेबल सुनील कुमार, दिलशाद, भूपेंद्र व महबूब अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

स्कूटी से शराब की तस्करी, युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुंवरपुर चौकी क्षेत्र से अभियुक्त प्रियांशु आर्य पुत्र संतोष राम निवासी पूर्वी मानपुर दौलतपुर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से कुल 72 पाउच कच्ची शराब बरामद कर थाना चोरगलिया में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉