Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नगर निगम वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. मनोज कांडपाल ने छोड़ा पद, अब डॉ. जितेश को सौंपी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नगर निगम हल्द्वानी में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर  लंबे समय से पद पर तैनात डॉ. मनोज कांडपाल को उनके मूल पद जिला सर्विलांस अधिकारी पर वापस भेज दिया गया है। उनकी जगह फुटकुआं पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेश कांडपाल को नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने शुक्रवार को निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, डॉ. मनोज कांडपाल ने कार्यभार से मुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को सीएमओ को पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ मलेरिया-डेंगू नियंत्रण और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े अतिरिक्त कार्यों का हवाला देते हुए अत्यधिक कार्यभार और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में गुरुवार शाम बड़ा हादसा, 28 मजदूर थे मौजूद, 22 को बाहर निकाला, 9 मजदूरों की मौत, घायलों का उपचार जारी, सीएम धामी करेंगे आज घटनास्थल का दौरा
Ad

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने शुक्रवार को आदेश जारी कर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने जिला सर्विलांस अधिकारी के रूप में पुनः कार्यभार संभाल लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत की अंगूठी बरामद
Ad

इधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाए गए डॉ. जितेश कांडपाल अब दोहरी जिम्मेदारी संभालेंगे। वह पीएचसी फुटकुआं के प्रभारी पद पर भी बने रहेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में और टीम के सहयोग से नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉