उत्तराखण्डनैनीताल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक संपन्न, अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

Ad

हल्द्वानी:-  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर आ रहे हैं इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही हैं। कुमाऊं कमिश्नर/ सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया कि राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के एमबी मैदान में 21 मार्च (शनिवार) को एक महत्वपूर्ण आयोजन राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाना है।

Ad

आयोजन हेतु अभी तक की गई तैयारियां की जानकारी लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग अपनी तैयारियों का समय रहते पूरा करें और सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से संपादित कर सभी व्यवस्थाओं को तय समय के भीतर चाक-चौबंद कर लें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पार्किंग और सभा स्थल तक आमजन की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो। प्रत्येक व्यक्ति को बैठने का उचित स्थान मिले, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

आयुक्त ने मंच, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वीआईपी एवं मीडिया हेतु बैठने, पार्किंग, आमजन हेतु बैठने की व्यवस्था, शौचालय, आपातकालीन सेवाओं, सभा स्थल की तैयारी, निर्माण सहित आमजनों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध, उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएँ।

उन्होने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीसी मंजूनाथ को सैक्टरवार कार्य आवंटित करने के निर्देश दिये जो भी त्रुटि है समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के उचित प्रबंध के साथ ही आगंतुकों हेतु पेयजल शौचालय की समुचित व्यवस्था हो। पर्याप्त संख्या में डिस्पेंसर के साथ ही जल संस्थान पेयजल टैंकर भी रखे तथा मोबाइल टॉयलेट भी आवश्यकतानुसार परिसर में रखे जाय। आगंतुकों के परिवहन आदि की भी उचित व्यवस्था हो इस संबंध में परिवहन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी को नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीआईपी मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग में कहीं भी गड्ढा न हो लोनिवि अभी से मार्ग ठीक करा लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु सभी तैयारी आज ही से करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई उत्तराखंड के चार युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने एमबी इन्टर कालेज मैदान में हो रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर लोनिवि के अधिकारियों को मंच, पंडाल निर्माण सहित सभी तैयारिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बैठक में दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नीतिन भदौरिया, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे, सीडीओ उधमसिंह नगर दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, विवेक राय, पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, आटीओ गुरूदेव सिंह, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, बीसी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी सहित लोनिवि, जलसंस्थान, विद्युत, आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉