Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

अलाव तापने के दौरान अचानक ब्लास्ट, पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे, एक की हालत गंभीर, इलाके में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज:- किच्छा हाईवे के पास स्थित पंडरी गांव में बुधवार देर शाम अलाव तापते समय अचानक  जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कामिल पुत्र साबिर हुसैन, जीशान पुत्र सुल्तान, अफसार पुत्र उस्मान, और शिबू कबाड़ की दुकान के आगे जल रहे अलाव के पास हाथ ताप रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद तीन अन्य लोग भी आसपास खड़े थे। अचानक अलाव में तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर पांचों लोग बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कामिल को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना पर उप निरीक्षक कैलाश सिंह देव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों से प्रारंभिक जानकारी जुटाई। पीड़ितों ने बताया कि वे सभी अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। आशंका जताई जा रही है कि अलाव में किसी केमिकल पदार्थ या विस्फोटक सामग्री के होने से धमाका हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

हादसे के तुरंत बाद कबाड़ी दुकान संचालक ने दुकान में ताला लगा दिया, जिससे संदेह और गहरा हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने और संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य नष्ट किए जाने की आशंका की भी जांच की जा रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉