Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

मकान विवाद के चलते पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला, आत्मदाह की दी चेतावनी, पूरे परिसर में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- आवास विकास में रहने वाली एक महिला ने मकान विवाद और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी दी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। महिला के हाथ में पेट्रोल की बोतल देखकर मौके पर मौजूद पुलिस और खुफिया कर्मियों ने तत्काल उसे काबू में लिया और एसपी सिटी के समक्ष पेश किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी राजबाला जैन पेट्रोल की बोतल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की बात कही। हालात को गंभीर देखते हुए महिला पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित रूप से एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी के कार्यालय ले जाया गया। एसपी सिटी के समक्ष राजबाला जैन ने बताया कि वह बीते 28 वर्षों तक अपने देवर के परिवार के साथ रहती थीं। बाद में देवर का परिवार जयनगर दिनेशपुर और ट्रांजिट कैंप के आनंद विहार में अलग-अलग मकान बनाकर रहने लगा। करीब तीन वर्ष पूर्व देवर आनंद विहार कॉलोनी ट्रांजिट कैंप चला गया, लेकिन अब वह आवास विकास स्थित उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad

महिला का आरोप है कि शुक्रवार को आवास विकास चौकी पुलिस ने उन्हें चौकी बुलाया। इसी दौरान देवर ने पुलिस की कथित मिलीभगत से उनके मकान का ताला तोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। पीड़िता ने अधिकारियों से तत्काल न्याय दिलाते हुए मकान पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये

महिला ने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह करने को मजबूर होगी। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद महिला शांत हुई और वापस अपने घर लौट गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉