उत्तराखण्डपिथौरागढ़

आज सुबह तड़के पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर मापी

Ad

आज सुबह शनिवार तड़के उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 4 बजे भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया, इससे लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और वे कड़ाके की ठंड के बीच घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर दौड़े। करीब 15 सेकंड बाद भूकंप शांत होने से लोगों को राहत मिली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल था, इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर मापी गई। जिले में इससे कहीं भी नुकसान की खबर नहीं है। इसके अलावा चंपावत सहित अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन की बरामद
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉