Medical
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से जागेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में वृद्ध दंपत्ति घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। हल्द्वानी से जागेश्वर दर्शन को आए श्रद्धालुओं की मारुति सुजुकी ब्रीज़ा कार यहां पेटशाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में वृद्ध दंपत्ति घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से जागेश्वर दर्शन को गए एक परिवार की कार संख्या यूके 04 एएल 2328 आज सुबह यहां पेटशाल के पास एक पत्थर से बचने के प्रयास में सड़क के नीचे खेत में जा गिरी। कार में एक वृद्ध दंपत्ति और उनके बेटा व बहू सवार थे। दुर्घटना के समय इस मारुति सुजुकी ब्रेज़ा कार के एयरबैग भी नहीं खेल पाए। जिस कारण हादसे में पीछे की सीट पर बैठे वृद्ध दं​पत्ति घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खेत में गई गाड़ी से निकाला गया। जिसके बाद  स्वामी विवेकानंद अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे की सीट पर बैठे बहू व बेटे ने सीट बेल्ट पहनी थी वह सुरक्षित रहे। वहीं, पीछे की सीट पर एयरबैग नहीं खुलने से बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गये।
इस हादसे में नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी  तथा उनकी पत्नी विमला अधिकारी घायल हो गए। वहीं कार चला रहा उनका बेटा पारस अधिकारी और उसकी पत्नी अंबिका अधिकारी सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉