Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मायके से दूध लेकर आ रही महिला पर हाथी ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में एक महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता निवासी धनियाडी बड़ासीग्रांट शाम करीब 7:15 बजे पास में ही अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की तरफ आ रही थी। तभी गली में खड़े एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद हाथी जंगल में चला गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश ने कहा कि उनकी बहन धनियाडी में रहती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

वह शाम करीब 7:15 बजे उनके घर से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट के लिए आ रही थी। तभी हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। अंजली गुप्ता का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धनियाडी में रेस्टोरेंट है। कहा कि अंजलि को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉