उत्तराखण्डनैनीताल

पिता और पुत्री ने जहर खाकर की आत्महत्या, ग्रामीणों में शोक की लहर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ad

नैनीताल। आज शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां पिता और पुत्री ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय गोपाल दत्त जोशी और उनकी 21 वर्षीय पुत्री भाग्यश्री जोशी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैनीताल के पास स्थित बजून गांव में दोनों ने अज्ञात कारणों से ज़हर का सेवन किया। जब तक ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई, तब तक दोनों की हालत अत्यंत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी सईबुद्दीन मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पटवारी सईबुद्दीन ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने 37.48 लाख रुपए के 200 फोन किये बरामद, एसएसपी ने रिकवरी टीम को किया सम्मानित
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉