Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में आज शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसे होने से बाल-बाल बच गया। सुबह करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग के बीच गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते दुकान में सो रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। उस समय दुकान के अंदर कर्मचारी सो रहे थे। धुआं देखकर घबराए कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से तिब्बती बाजार की ओर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कर्मचारियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग ने और भी भयावह रूप ले लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

आग की लपटें तेजी से आसपास की दुकानों की ओर बढ़ने लगीं, जिससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फास्ट फूड की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

आग बुझाने के दौरान दुकान का एक कर्मचारी घायल हो गया। उसे तत्काल बी.डी. पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि न्यू पालिका बाजार में दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं और कई दुकानों में गैस सिलेंडर तथा अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी रहती है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पूरा बाजार इसकी चपेट में आ सकता था और भारी  नुकसान हो  सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

घटना के बाद बाजार में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार में नियमित विद्युत जांच, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन  करने की मांग की है।

अग्निशमन विभाग के एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉