Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले के निर्णय को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, नगर निगम सभागार में किया शांति समिति की बैठक का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आगामी निर्णय से पूर्व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को नगर निगम सभागर में पुलिस-प्रशासन की एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

यह बैठक एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और एडीएम शैलेन्द्र नेगी की उपस्थिति में आहूत की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों ने साफ कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और आने वाले दिनों में सूझबूझ के साथ शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर उकसाने वाली, भ्रामक या अपुष्ट जानकारी न फैलाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने व माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों की जिम्मेदारी बताई कि वे मोहल्लों और परिवारों तक सही जानकारी पहुँचाएँ और किसी भी दुष्प्रचार को तुरंत रोकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉