Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

तीर्थ यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 42 यात्री थे सवार, यातायात पुलिस के जवानों ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- बदरीनाथ से ऋषिकेश लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में आग लग गई, आग लगने से धुआं उठता देख यातायात पुलिस के जवानों ने बस को रोककर सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला और आग बुझाई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना रात के करीब 8 बजे की है। बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर एक निजी कंपनी की बस यूके 07 पीए 7650 ऋषिकेश आ रही थी। जैसे ही बस भद्रकाली से ढालवाला की तरफ मुड़ी तभी कुछ ही दूरी पर बस के आगे बाएं टायर के ऊपर इंजन में आग लगने से धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस मुनिकीरेती के जवानों ने शोर मचाकर बस में आग लगने की सूचना चालक को दी। चालक ने हर्बल गार्डन के पास बस को रोका।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

यातायात पुलिस के जवानों ने तुरंत सभी तीर्थयात्रियों को बस से नीचे उतारा। बस में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से इंजन से उठ रही आग को बुझाया। मौके पर भद्रकाली चौकी से पुलिस जवान भी पहुंचे। सभी 42 तीर्थयात्रियों को दूसरे वाहन से ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप लाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

यातायात निरीक्षक मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल उमादत सेमवाल ने बताया कि भद्रकाली स्थित हर्बल गार्डन के समीप बद्रीनाथ से आ रही तीर्थयात्रियों की बस के इंजन में आग लग गई थी। यातायात पुलिस के जवानों ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉