Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, पत्नी उमा भट्ट ने तोड़ा दम, प्रकाश भट्ट की हालत गंभीर, उपचार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- हल्दूचौड़ क्षेत्र के दौलिया में उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट (50) और उनकी पत्नी उमा भट्ट (45) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।सोमवार देर शाम हुई इस घटना के बाद दोनों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उमा भट्ट ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रकाश भट्ट की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

सूत्रों के अनुसार, जहरीला पदार्थ किस कारण से सेवन किया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी
प्रकाश भट्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं और क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दंपति के दो संतानें हैं—एक पुत्र और एक पुत्री, जो माता-पिता की इस हालत से बेसुध हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रकाश भट्ट के बयान के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉