Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

महिलाओं को सम्मोहित कर लूटने वाले चार लोग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा। पुलिस ने महिलाओं को सम्मोहित करने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। वार्ड संख्या 16 कोतवाली के पीछे निवासी पूर्व सभासद कृष्णा नेगी ने पुलिस को दी तहरीर दी कि 4 सितंबर को अपराह्न के समय केडी पाण्डेय वाली गली में तीन अज्ञात लोगों द्वारा छल कर मंगल सूत्र तथा कान के टॉप्स ले गए। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ धारा-318 (4) बीएनएस मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच उप निरीक्षक किशोर पंत  को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश पर थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया।  साथ ही एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद ली गयी। पुलिस टीम द्वारा खटीमा, नानकमत्ता सितारगंज क्षेत्र तथा जिला पीलीभीत, बरेली यूपी के करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।  घटना से सम्बन्धित संदिग्धों के वीडियोग्राफ तथा फोटोग्राफ को स्थानीय़ लोगों तथा मुखबिरों को व  सोशल मीडिया में प्रसारित कर शिनाख्त कराने का प्रय़ास किय़ा गया। 13 अक्टूबर को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग चकरपुर रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे हैं। सूचना पर  पुलिस टीम  द्वारा रेलवे स्टेशन चकरपुर उत्तरी छोर पर चार लोगों को सुनसान स्थान पर खड़े होकर आपस में कुछ बातें करते देखा। पुलिस टीम को देखकर उक्त लोग इधर-उधर जाने लगे। पुलिस टीम ने उक्त लोगों को मौके पर रोककर नाम पता पूछताछ की।
जिसमें  उक्त लोगों ने स्वयं का नाम हरीश उर्फ कालिय़ा निवासी रघुवीर नगर थाना ख्य़ाला दिल्ली वैस्ट, रवि राठौर निवासी रघुवीर नगर थाना ख्य़ाला दिल्ली वैस्ट, भीम सोलंकी उर्फ भीमा रघुवीर नगर थाना ख्य़ाला दिल्ली वैस्ट तथा अमन पुत्र निवासी विष्णु गार्डन थाना ख्याला दिल्ली वैस्ट बताया। तलाशी लेने पर हरीश उर्फ कालिय़ा की जेब से एक कान का सोने का झुमका तथा सोने के बेलनाकार दो टुकड़े, रवि राठौर की जेब से सोने का एक पैण्डिल बरामद हुआ तथा एक बैंक की पास बुक व आधार कार्ड आनन्दी सती निवासी सीआईडी सैक्टर हल्द्वानी के नाम की मिली।
पूछताछ में रवि राठौर ने बताय़ा कि हल्द्वानी में अगस्त महीने मे एक महिला से ठगी की थी। पुलिस ने भीम सोलंकी की जेब से सोने के बेलनाकार तीन टुकड़े तथा अमन के पास से सोने के बेलनाकार दो टुकड़े व एक कान का झुमका बरामद किया। आरोपियों से ठगे गए जेवरात बरामद होने पर धारा 3(5), 317(2) बीएनएस वृद्धि की गई।  कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में अपील: मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान, सत्यापन हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने 11 दस्तावेज किए निर्धारित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉