Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

धोखाधड़ी: साइबर ठग ने सेवानिवृत्त महिला उप निरीक्षक की एफडी पर लिया 10 लाख का लोन

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। पेंशन संबंधी प्रकरण का निस्तारण कराने के बहाने एक साइबर ठग ने सेवानिवृत्त महिला उपनिरीक्षक की 30 लाख रुपये की एफडी पर बैंक से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया। बैंक की ओर से पूछताछ किए जाने पर मामले का खुलासा हुआ। रिटायर्ड महिला दरोगा मैं तहरीर देकर  साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। फ्रेंडस कॉलोनी, लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर निवासी सूफिया शाहीन यूपी पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत थी। पिछले साल शाहजहांपुर जिले से वह रिटायर्ड हो गईं। उनका काशीपुर की एसबीआई शाखा में बचत खाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

सूफिया ने बैंक में 30 लाख रुपये की एफडी करा रखी है। 19 सितंबर को उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने कॉल कर पेंशन के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। पेंशन का निस्तारण नहीं होने की बात कहने पर कॉलर ने उनसे कई जानकारियां ली। इसी दौरान उसने सूफिया का मोबाइल भी हेक कर लिया। 21 सितंबर 2024 को बैंक ने उसे सूचना दी कि आपके खाते से फ्रॉड हो गया है किसी व्यक्ति ने आपकी एफडी पर 10 लाख रुपये का लोन निकाल लिया है। सूफिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई चित्रगुप्त के सुपुर्द की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉