Medical
उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म/संस्कृति

सीएम आवास पर जमकर खेली होली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को दी होली की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। प्रदेश भर में लगातार होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज मुख्यमंत्री आवास पर भी जमकर होली खेली गई। इस दौरान सीएम धामी का  अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ खूब नाचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही उनकी पत्नी गीता धामी ने खूब होली खेली। सीएम ने इस दौरान प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी मजबूत बनाता है। एक तरफ हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ अपनी ही धुन में मगन होली गीत पर लोहाघाट से आईं महिला कलाकार नाचती और गाती नजर आईं। इन सबके बीच, पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का अपना आकर्षण था। थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की अपनी मस्ती रही। सीएम आवास के खुले परिसर में गुरुवार को उत्तराखंड की लोक संस्कृति के तमाम रंग बिखरे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता और समृद्धि के दर्शन हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर आवास पर सांस्कृतिक दलों का एक मेला सा जुटा दिखा। होली के गीत गूंजे।

ADVERTISEMENTS Ad


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। उन्होंने विभिन्न दलों के कलाकारों के साथ काफी समय बिताया। ढोल, थाली और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाया। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने इस मौके पर कहा कि लोक संस्कृति पर सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। खटीमा की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू उत्थान समिति के कलाकारों के 20 सदस्यीय दल ने भी गुरूवार को अपनी प्रस्तुति दी। इस दल के बंटी राणा व रिंकू राणा का कहना था कि बेहतर काम करने वाले कलाकारों को तलाश कर अवसर दिए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉