Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

पिथौरागढ़: नाचनी में डाक निरीक्षक को सीबीआई ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार, लोन सब्सिडी पास कराने के नाम पर की थी रिश्वत की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- कल बुधवार को नाचनी डाकघर के डाक निरीक्षक शशांक सिंह राठौर को सीबीआई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने राशि बागेश्वर जिले के खेती गांव निवासी दुकानदार सुरेश चंद से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन की सब्सिडी पास कराने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर मांगी थी।
सीबीआई के अनुसार, सुरेश चंद की नाचनी बाजार में ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। उन्होंने वर्ष 2020 में जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से पीएमईजीपी के तहत छह लाख रुपये का लोन लिया था। पात्रता के अनुसार, उन्हें 2.10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी, जिसके लिए सत्यापन रिपोर्ट डाकघर से लगनी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

सुरेश चंद ने जब रिपोर्ट के लिए डाक निरीक्षक राठौर से संपर्क किया तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। बीते 20 जून को फिर संपर्क करने पर राठौर ने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के जरिए 21 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने प्रारंभिक जांच की। सुरेश चंद ने राठौर के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी, जिसमें आरोपी रिश्वत की रकम घटाकर 15 हजार रुपये लेने को तैयार हो गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

जांच के बाद सीबीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम गठित की। बुधवार को टीम ने नाचनी डाकघर में छापेमारी कर राठौर को सुरेश चंद से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
सीबीआई की जांच में पोस्ट मास्टर और डाकिया की संलिप्तता नहीं पाई गई है। आरोपी को बृहस्पतिवार को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉