Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में 30 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति, कुमाऊं कमिश्नर ने मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के दिए निर्देश देखें वीडियो…..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सर्किट हाउस काठगोदाम में सोमवार को लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह नगर 12 एवं नैनीताल जनपद के 17 लैण्ड फ्राड से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति कमेटी द्वारा दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में अल्मोडा, उधमसिह नगर एवं नैनीताल जनपद से कुल 77 प्रकरण आये।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हेतु कुमाऊं मंडलों में लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई है, आयुक्त ने अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश

बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि संपत्ति बंधक रखकर लोन देने के बाद प्रॉपर्टी के बिकने की स्थिति में बैंकों को भी सूचित करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने पर बैंक कार्रवाई के दायरे में आते हैं और उन्हें सभी कानूनी मानकों का पालन करना होगा।

आयुक्त ने कहा कुछ प्रकरण ऐसे आये है मल्टीपल रजिस्ट्री (एक ही संपत्ति की कई बार रजिस्ट्री) के मामलों को रोकने के लिए, संबंधित अधिकारियों (रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार) की जवाबदेही तय की जाएगी।

आयुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि दाखिल-खारिज से पहले लेखपाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण न करना गंभीर लापरवाही है। बिना भौतिक सत्यापन के रिकॉर्ड बदलने से गलत भूमि हस्तांतरण, सीमा विवाद और धोखाधड़ी की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह सुनिश्चित करना लेखपाल का प्राथमिक कर्तव्य है कि रिकॉर्ड में दर्ज भूमि और मौके की ज़मीन में कोई भिन्नता न हो, जिससे आम जनमानस को भूमि विवाद प्रकरण का सामना न करना पडे।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अल्मोडा अंशुल सिंह द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन भदौरिया एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसएसपी उधमसिंह नगर अजय कुमार गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉