उत्तराखण्डनैनीताल

होली पर्व के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने दी राहत भरी खबर, विशेष ट्रेनों में बर्थ और सीटें उपलब्ध

Ad

लालकुआं:-  होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत भरी खबर दी है। विशेष ट्रेनों में अभी भी बर्थ और सीटें उपलब्ध हैं, जिनका लाभ यात्री उठा सकते हैं।

Ad

25 फरवरी की शाम तक उपलब्धता के अनुसार काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, लालकुआं-राजकोट और लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ियों में फरवरी और मार्च माह में यात्रा के लिए सीटें खाली हैं।

Ad

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल

26 फरवरी को चलने वाली इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) में 79 बर्थ उपलब्ध हैं। मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, वर्ष 2013 में की गई थीं स्थाई नियुक्तियां

लालकुआं-राजकोट स्पेशल

एक मार्च से 29 मार्च तक संचालित इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी में 336 से 519 तक बर्थ उपलब्ध हैं। इसके अलावा वातानुकूलित द्वितीय (AC-2) और तृतीय (AC-3) श्रेणी में भी कई तिथियों पर सीटें खाली हैं। गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक विकल्प बन सकती है।

लालकुआं-कोलकाता स्पेशल

5 मार्च से 26 मार्च तक चलने वाली इस विशेष गाड़ी में सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 5 मार्च को स्लीपर श्रेणी में 338 बर्थ खाली हैं। 12 मार्च को AC प्रथम श्रेणी में 6, AC द्वितीय में 62, AC तृतीय इकोनॉमी में 255 और स्लिपर श्रेणी में 355 बर्थ उपलब्ध हैं। यह ट्रेन पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सप्तऋषि घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी, 21 श्रद्धालुओं को प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते आरक्षण कराकर होली के अवसर पर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करें। ऑनलाइन और काउंटर दोनों माध्यमों से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉