Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आगामी मानसून के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, संभावित रूप से प्रभावित होने वाले परिवारों को जारी किया नोटिस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  मानसून के आते ही संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आज उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी तथा राजस्व उप निरीक्षक, काठगोदाम द्वारा रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला एवं गोला नदी के निकट स्थित संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 150 भवन / स्ट्रक्चर को चिह्नित कर लगभग 150 नोटिस जारी किए गए। नोटिस के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराया कि मानसून के दौरान जलस्तर में किसी भी समय अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है। अतः सभी परिवारों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हो जाएँ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों को नदी एवं नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉