Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनता की समस्याओं को लेकर लगातार किया जा रहा शिविरों का आयोजन, वार्ड संख्या 28 और 37 में आज अधिकारियों ने मौके पर ही किया ज्यादातर समस्याओं का समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार 28 अगस्त को भी नगर निगम के दो वार्डों में जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड संख्या 37 की जनता हेतु कालिका मंदिर चोपुला में तथा वार्ड संख्या 38 का शिविर लक्ष्मी गार्डन वेंकेट हॉल में लगाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों स्थानों में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता ने अपनी व क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा गया। शिविर में अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को सुना तथा मौके पर ही उनका निस्तारण किया। दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से क्षेत्र में विद्युत विभाग से सम्बंधित रही इसके अतिरिक्त लोगों ने राशन कार्ड से नाम हटाए जाने एवं पृथक से अलग राशन कार्ड बनाए जाने, नए पेयजल सयोजन दिलाए जाने, पेयजल की आपूर्ति कराए जाने, स्ट्रीट लाईट लगाए जाने सम्बंधित समस्याएं प्रमुखता से रखीं। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा क्षेत्रीय जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने की साथ ही मौके पर विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए। दोनों वार्डों में आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 40 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

इन शिविरों में विभिन्न स्थानों में स्ट्रीट लाईट लगाए जाने से सम्बंधित कुल 13 शिकायतों प्राप्त हुई जिनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पूर्ति विभाग से सम्बंधित कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें प्रथक से राशन कार्ड बनाए जाने व नाम जोड़े जाने संबंधित थी, जिनका मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही विभाग द्वारा की गई। दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड  के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के 12 आवेदन प्राप्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जीके भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्ड 37 की पार्षद विद्या देवी व वार्ड 38 के पार्षद मनोज भट्ट व अन्य उपस्थित रहे।

आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि शुक्रवार 29 अगस्त को वार्ड संख्या 35 का शिविर पार्षद कार्यालय में में तथा वार्ड संख्या 36 का शिविर अम्बेडकर पार्क दमूवाढूंगा में लगाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर इनका लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉