Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कैंची धाम मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ भवाली:- कल रविवार 15 जून को होने वाले विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से कुमाऊं आयुक्त / सचिव माननीय मुख्यमंत्री, दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल ने की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई शटल सेवा, वाहन पार्किंग, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा, विद्युत व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। इनमें सबसे बड़ा पार्किंग स्थल भीमताल स्थित विकास भवन के पास है। अन्य पार्किंग स्थल सैनिटोरियम भवाली, रामलीला मैदान भवाली, रोडवेज बस अड्डा भवाली और नैनीबैंड में बनाए गए हैं। इन सभी स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
श्रद्धालुओं से अपील है कि वे निजी अथवा दोपहिया वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर केवल शटल सेवा के माध्यम से ही धाम पहुंचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने अवगत कराया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्रमुख स्थानों पर निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी स्थिति पर त्वरित नियंत्रण पाया जा सके।पुलिस अधिकारी व जवान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और मार्गदर्शन जैसे दायित्वों को पूरी तत्परता से निभा रहे हैं।

कुमाऊं आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि “तैयारियां संतोषजनक हैं और इस निरीक्षण का उद्देश्य है कि तैयारियों को सुदृढ़ करते हुए संभावित समस्याओं को समझकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कैंचीधाम एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, हमारे लिए यह एक गर्व की बात है कि हमें बाबा जी के जन्मोत्सव को मनाने का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी स्थिति में असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान कैंची मंदिर से 1 किलोमीटर पूर्व पुलिस चेकपोस्ट से 500 मीटर भवाली की ओर सड़क में तत्काल विद्युत व्यवस्था के निर्देश आयुक्त ने सबंधित अधिकारियों को दिए ताकि रात्रि आवागमन में सुविधा रहे।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़करे, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, विवेक राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉