Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, जल्द ठीक करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का लोनिवि., ब्रिडकुल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में सड़क मरम्मत हेतु डामरीकरण का कार्य नहीं हो सकता है, इसलिए वैकल्पिक तरीकों से सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जाए और प्राथमिकता के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। साथ ही, वर्षाकाल समाप्त होने के पश्चात स्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने काठगोदाम नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन के समीप सड़क, देवलचौड़ चौराहा मार्ग एवं टीपीनगर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। काठगोदाम रोडवेज के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन से पानी आने और सड़क पर पेयजल लाइन लीकेज के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता को तत्काल लीकेज ठीक करने और नवनिर्मित रोडवेज के कार्यदायी संस्थान को स्टेशन से आने वाले पानी को ड्रेनेज सिस्टम में परिवर्तित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

देवलचौड़ एवं टीपीनगर मार्गों के निरीक्षण के दौरान लोनिवि. के अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्गों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लोनिवि. एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करें और वर्षाकाल में वैकल्पिक तरीकों से मरम्मत सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनिवि. प्रत्युष कुमार तथा ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉