Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने काठगोदाम में कलसिया वैली ब्रिज का किया निरीक्षण, आगामी रविवार तक आवागमन सुचारू करने के एनएच अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने काठगोदाम में कलसिया वैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। वैली ब्रिज/मरम्मत के चलते जाम के हालात को देखते हुए एनएच के अधिकारियों को चौबीस घंटे कार्य कर रविवार तक आवागमन सुचारू करने के निर्देश मौके पर दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल कुमार ने मौके पर बताया कि वैली ब्रिज से नट के साथ ही कई क्रैश बेरियर गायब होने के कारण ब्रिज आवागमन हेतु असुरक्षित हो गया है। जिसे रविवार की रात्रि तक यातायात हेतु सुचारू कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त श्री रावत ने एनएच के अधिकारियों को सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये साथ ही वैली ब्रिज पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को नियमित वैली ब्रिज की चैकिंग करने के निर्देश दिये जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से कहा कि वैली ब्रिज पर्वतीय क्षेत्रों के आवागमन हेतु महत्वपूर्ण है और यातायात बाधित होने से लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा पुल हर हाल में रविवार को आवागमन हेतु सुचारू कर दिया जाना चाहिए।कुमाऊँ आयुक्त ने बताया कि काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत पुल का नवनिर्माण भी प्रस्तावित है लेकिन तब तक अस्थाई रूप से वैली ब्रिज के माध्यम से यातायात जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि काठगोदाम स्थित कलसिया पुल मरम्मत कार्य होने के कारण पुलिस द्वारा वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त वाहन निर्धारित रूट से जायेंगे तथा पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास कालाढूंगी होकर आयेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  यूटीयू पेपर लीक मामले में दोषी सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, अब एफआईआर होगी दर्ज

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सीओ सिटी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता एनएच के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉