Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

यूट्यूबर तन्नू रावत की वीडियो को लेकर बवाल, स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया कड़ा विरोध

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- अपने विवादित वीडियो को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली यूट्यूबर तन्नू रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने जय राम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में वीडियो शूट किया, जिसे देखने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप है कि यह वीडियो अशोभनीय है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि तीर्थनगरी ऋषिकेश जैसी पवित्र भूमि पर, विशेष रूप से जय राम आश्रम जैसे प्रसिद्ध और श्रद्धालु स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाना धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

उधर, तन्नू रावत का यह वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजन की श्रेणी में बताया, जबकि अधिकांश लोगों ने इसे तीर्थनगरी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल

इधर, पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जानकारी होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और यदि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तथ्य पाए गए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉