Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों को मिली बड़ी सौगात, एमडी और एमएस की कुल 58 नई सीटों को मिली मंजूरी

देहरादून:- उत्तराखंड के मेडिकल सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस की कुल 58 नई सीटों को मंजूरी दे दी है। इसमें पहली बार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को 35 पीजी सीटें मिली हैं। राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश सरकार ने एनएमसी से पीजी सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिस पर मंजूरी मिलने के बाद अब राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 10, हल्द्वानी में 13 और अल्मोड़ा में 35 नई सीटें स्वीकृत मिली है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को यह पहली बार पीजी कोर्स संचालित करने की अनुमति मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना
Ad

स्वीकृत पाठ्यक्रमों में फार्माकोलॉजी, एनाटॉमी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, ईएनटी, फिजियोलॉजी, एनास्थेसियोलॉजी, सर्जरी, बायोकैमिस्ट्री, गायनोलॉजी और पीडियाट्रिक्स जैसे विषय शामिल हैं। अब इन विषयों में एमबीबीएस डॉक्टर एमएस व एमडी की पढ़ाई कर सकेंगे।वर्तमान में प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में से देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 19 पाठ्यक्रमों में कुल 174 पीजी सीटें हैं, जबकि अल्मोड़ा और हरिद्वार कॉलेजों में अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अल्मोड़ा में नई सीटें मिलने से पर्वतीय क्षेत्र को विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता में बड़ा फायदा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
Ad

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि “प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एमएस व एमडी की कम से कम 100 सीटें हों। एनएमसी की यह मंजूरी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉