Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 36 लाख रुपए की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नैनीताल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह कार्रवाई डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत की गई। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

27 मार्च 2026 को हल्द्वानी के एफटीआई गेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी महिला को स्मैक की तस्करी करते हुए दबोच लिया। इस ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल औरक्षेत्राधिकारी अमित कुमार की निगरानी में अंजाम दिया गया, जबकि टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान जोया खान (30 वर्ष) निवासी गौजाजाली, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी का पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामलों में आपराधिक इतिहास सामने आया है।

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अब नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती और तेज होने वाली है। एसएसपी ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिसकर्मियों को नकद इनाम भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

इस वर्ष के आंकड़े भी पुलिस की सक्रियता को दर्शाते हैं। पिछले तीन महीनों में 14 मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 तस्करों (जिसमें 2 महिलाएं शामिल) को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कुल 2 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की 901 ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस का कहना है कि सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉