Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान जारी: रामनगर में घर-घर, गली-गली पहुंची पुलिस, 750 लोगों का किया सत्यापन, अनियमितता पाए जाने पर 93 के विरुद्ध कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

  निर्देशानुसार आज रामनगर क्षेत्र में प्रकाश चन्द्र आर्या पुलिस अधीक्षक हलद्वानी के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल, सीएफओ. गौरव किरार के नेतृत्व मे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरुण सैनी सहित के पुलिस बल के साथ खताडी क्षेत्र, गुलरघट्टी, पूछड़ी, कार्बेट, कलोनी, कालूसिद्ध, भरतपुरी, पम्पापुरी क्षेत्र में घर-घर, गली-गली, दुकानों आदि में जाकर मजदूर, किराएदार तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

  सत्यापन अभियान में 750 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। दस्तावेज न दिखा पाने पर 93 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81/83 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 23500 रुपए जमा करवाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

सभी मकान मालिकों, व्यवसायियों तथा आम नागरिकों से सत्यापन अभियान में पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी है ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था  सुदृढ़ हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉