Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

वन्य जीव के हमले से बुजुर्ग की मौत, बाघ या गुलदार के हमले की आशंका, ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  सल्ट स्थित मोहान के पास तल्ला सल्ट के तड़म बोरड़ा में वन्य जीव ने बुजुर्ग को मार डाला। घटना रविवार देर शाम की है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मुआयना किया। टीम ने गुलदार या बाघ के हमले से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां पूर्व प्रधान दयाल सिंह रावत ने बताया कि 60 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र लक्ष्म सिंह पत्नी के साथ घर के पास खेत में काम कर रहे थे। तभी घात लगाए बैठे वन्य जीव ने उन पर हमला कर दिया। वह उनको घसीटकर कुछ दूर तक ले गया। पत्नी के शोर मचाने पर वन्य जीव महिपाल को छोड़कर भाग गया। जब तक आसपास के लोग महिपाल के पास पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि हमला बाघ या गुलदार ने किया है, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना के बाद लोगों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए देर रात तक प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉