Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बांग्लादेशियों को बसाने में दिल्ली के गैंग का हाथ होने की आशंका, आलम खान ठेकेदार को पुलिस कर रही तलाश, सत्यापन अभियान तेज करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में बांग्लादेशियों को बसाने में दिल्ली के एक गैंग का हाथ माना जा रहा है। यह गैंग बांग्लादेशियों को बंगाल से बिहार और फिर दिल्ली लेकर आता है। इसके बाद  देश के विभिन्न हिस्सों में इन लोगों को फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मजदूरी आदि के काम में लगा दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

जो बांग्लादेशी देहरादून में पकड़े गए उनमें भी दिल्ली के आलम खान नाम के ठेकेदार का हाथ बताया जा रहा है है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पांच बांग्लादेशी और उनकी साथी भारतीय महिला पूजा रानी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। मौजूदा समय में शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच एसएसपी अजय सिंह को गोपनीय सूचना मिली थी  कुछ संदिग्ध लोग क्लेमेंटटाउन इलाके में रह रहे हैं। इस पर पुलिस और एलआईयू की टीम ने सत्यापन किया तो इनमें पांच बांग्लादेशी नागरिक पाए गए। ये सभी एक भारतीय महिला पूजा रानी के साथ रह रहे थे। इनमें से मुनीर चंद्र राय देहरादून में तीन बार आ चुका है। वह हर्रावाला के कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य में भी मजदूरी कर चुका है। पुलिस अब दो आरोपियों आलम खान और उसके साथी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक आलम खान दिल्ली का रहने वाला है। वह विभिन्न कंस्ट्रक्शन साइट के लिए मजदूरों की व्यवस्था करता है। उसी के संपर्क में बंगाल और बिहार के भी कुछ लोग हैं। ये सभी लोग बांग्लादेश से गैर कानूनी तरीके से आए लोगों को भी देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर
Ad

ज्यादातर सभी के आधार कार्ड बिहार के विभिन्न पतों के होते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के इस गैंग के गुर्गे बिहार के बंगाल बॉर्डर के जिलों में भी रह रहे हैं। ये लोग ही फर्जी आधार कार्ड आदि बनवाने का काम करते हैं। दिल्ली में भी इसी गैंग के लोगों ने बांग्लादेशी नागरिकों को बसाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्री-केदार मंदिर समिति पूरी तरह सतर्क: मंदिरों में चढ़ावे और दान सामग्री की निगरानी व्यवस्था को सख्त बनाने का फैसला, कहा श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि देहरादून में इन नागरिकों को लाने वाला ठेकेदार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसके साथ कुछ और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस टीमें उसकी तलाश में दिल्ली और आसपास के इलाकों में भेजी गई हैं। एसओजी स्थानीय इंटेलीजेंस यूनिट के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान को और सघन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉