Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर एक बार धरती डोली, यमुना घाटी और हिमाचल के सीमा क्षेत्र में महसूस हुए झटके, किसी नुकसान की सूचना नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- उत्तराखंड में मंगलवार शाम एक बार फिर धरती डोल गयी। उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी और हिमाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे मोरी क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई, जबकि इसका केंद्र उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा के घने जंगलों के बीच, जमीन से लगभग पांच किलोमीटर नीचे था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद भट्ट व मंत्री कैड़ा ने किया 40 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 मोटर मार्गो का शिलान्यास, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
Ad

हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉