Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

हादसा: शादी समारोह में भाग लेने जा रहे युवकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। देहरादून जिले के सहिया क्वानू मोटर मार्ग स्थित भूपऊ गमरी रोड पर एक और दर्दनाक घटना सामने आ रही है। एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार सुबह लगभग 6 बजे, सुनील और उसके दो साथी एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए सहिया क्वानू मोटर मार्ग से भूपऊ गांव जा रहे थे। जैसे ही वे भूपऊ गमरी रोड पर पहुंचे, अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

ग्रामीणों ने तुरंत तहसील प्रशासन और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। स्थानीय लोग और राजस्व कर्मियों ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी सहिया के चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह करीब आठ बजे प्राप्त हुई थी और तत्काल उपचार शुरू किया गया। मृतक की पहचान सुनील निवासी सैंज के रूप में की गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉