Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजनपौड़ी

उत्तराखंड क्रिकेट टीम अंडर-19 में पौड़ी की सलोनी का चयन, विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में बनाई जगह

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड क्रिकेट टीम के अंडर 19 में पौड़ी की सलोनी का चयन हो गया है। विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में उन्होंने टीम में जगह बनाई। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सलोनी ने बिना किसी महंगे संसाधनों से अपने खेल को मजबूत किया। रामनगर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई  जिसमें उन्होंने अपने जिले की टीम की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत मरगांव की रहने वाली सलोनी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो गई है। सलोनी के पिता हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं। तो वहीं मां हाउस वाइफ है। वर्तमान में वह11वीं क्लास में जीआईसी चौरीखाल से शिक्षा ले रही है। गांव के बच्चों को क्रिकेट खेलता देख सलोनी की रुचि इस गेम के प्रति बढ़ती चली गई ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

दो साल पहले हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ने इस रुचि को पैशन में बदल दिया। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट की नियमित प्रेक्टिस कर अपने खेल को निखारना शुरू किया। अपने खेल का अभ्यास सलोनी गांव के खेतों में करती थी। सलोनी की यही मेहनत रंग लाई और आज वो इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉