Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुसुमखेड़ा से लेकर लामाचौड़ तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप, क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में लोग एसडीएम से मिले

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा से लामाचौड़ तक प्रशासन द्वारा लगाया अतिक्रमण हेतु भवनों की नपाई का कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद धीरज पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग एसडीएम राहुल शाह से मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों ने बताया कि वर्तमान में हल्द्वानी प्रशासन भूमि की नापजोख हेतु क्या पैरामीटर अपना रहा है, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग से लगते हुए अधिकांश भूमि मालिक अपने भवनों पर पूर्व में प्रशासन के दिए गए मानक अर्थात 35 फिट पर नक्शा विधिपूर्वक पास कराकर स्वयं उक्त भूमि पर मकान का निर्माण करवाये हुए हैं। यदि वर्तमान में  प्रशासन उनकी उक्त भूमि पर चिन्हीकरण कर ध्वस्त करता है तो सम्बन्धित व्यक्ति को न्यायालय द्वारा प्राप्त अधिकार के अनुसार मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन नागरिकों को यह अवगत करवाए कि सम्बन्धित व्यक्ति को कितना अतिक्रमण हेतु चिन्हित किया गया है, जिसमें कि समस्त व्यक्तियों को एक लिखित नोटिस देकर अतिक्रमण तोड़ने हेतु समयावधि प्रदान की जाय, जिससे सम्बन्धित व्यक्ति अपने अधिकार के बावत मुआवजा और अन्य प्रयोजनों हेतु न्यायालय में जाकर अपने अधिकार की पैरवी करवा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

क्षेत्र की जनता को यह अधिकार है कि प्रशासन ने कितना पैरामीटर का मानक अतिक्रमण हेतु बनाया गया है, इस बात का उल्लेख आपके द्वारा दिये गये नोटिस पर स्पष्ट किया जाय। लोगों ने एसडीएम से अपील की कि प्रशासन द्वारा बलपूर्वक नागरिकों के साथ जोर जबदरस्ती से कोई कार्य न किया जाए। नागरिकों को उनकी बात रखने के लिए एवं अपने दस्तावेजों को दिखाने का समय दिया जाना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉