उत्तराखण्डपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ नगर निगम की पहली महापौर कल्पना देवलाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, 37 पार्षदों को भी दिलाई गई शपथ

पिथौरागढ़ नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान 37 पार्षदों को भी महापौर ने शपथ दिलाई गई।

Ad

श्री रामलीला मैदान निकट नगर निगम पिथौरागढ़ में नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें महापौर कल्पना देवलाल को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी ने शपथ दिलाई। पार्षदों को महापौर द्वारा शपथ दिलायी गयी। जिसमें 37 पार्षदों ने शपथ ली। सौरभ भण्डारी, नीरज जोशी, अनिल कुमार वर्मा अनुपस्थित होने के कारण शपथ नहीं दिलायी जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कीं जनसभाएं, जनता से समर्थन की अपील की

बोर्ड गठन उपरान्त महापौर कल्पना देवलाल की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित बोर्ड ने आपस में परिचय प्राप्त कर शहर अन्तर्गत सफाई, विद्युत व्यवस्था, सीवर, नाले आदि की समस्या पर चर्चा की। समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर निराकरण करने हेतु प्रस्ताव रखे गये।

बैठक में पार्षद हंसी प्रकाश, नवीन लाल वर्मा, त्रिलोक सिंह महर, नीतू टम्टा, राजेन्द्र कुमार, विक्रम वाल्मीकि, भूपेन्द्र सिंह कठायत, राहुल सिंह लुण्ठी, महेन्द्र कुमार, श्
दीपशिखा मेहता, डेरिक बॉस्टन, मोहित चौसाली,  ममता पाण्डेय, पृथ्वी राज सिंह, कमलेश चन्द, ललिता जोशी, कमलेश जोशी, नीरज कोठारी, रवीन्द्र सिंह विष्ट,  ममता सौन, पुष्पा उप्रेती, पवन कुमार पाटनी, सुशील खत्री, करन सिंह, कृष्णा वर्मा, हेमा जोशी, श्रीमती शैरिन नगरकोटी, रेनुका जोशी माहरा, अंशु नागी, भावना कापड़ी, दिनेश कापड़ी,  शोभा पुनेड़ा, रवि मेहता, श्रीमती जयंती सौन, विजेन्द्र सिंह महर, अनिल कुमार जोशी, प्रवीन सिंह उपरारी एवं कार्यालय अनुभाग प्रभारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने किया।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉