उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस और सीपीयू टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहनों का किया चालान, जुर्माना वसूला

Ad

हल्द्वानी:-  यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी  के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Ad

अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा ने हल्द्वानी में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान करके 47000 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया। साथ ही, सभी छोटे बड़े वाहनों से प्रेशर हॉर्न मौके पर ही उतारकर ज़ब्त किए गए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा प्रेशर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है, यह आमजन को परेशान करने वाला और कानून के विरुद्ध है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई: उद्यान निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार,

नैनीताल पुलिस की नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न न लगाएँ और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉